Bengal Assembly Elections 2021 : अधीर रंजन का दावा- बंगल में 193 सीटें हुई फाइनल, 92 सीट कांग्रेस के हिस्से में आईं
Bengal Assembly Elections 2021 : कांग्रेस को बिहार के चुनावों में मिली करारी हार से सबक मिला है। जिसके तहत वो पश्चिम बंगाल में चुनावों की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही मसले को हल कर लेना चाहती है। इसको लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि बंगाल में लेफ्ट के साथ 193 सीटें फाइनल हो चुकी हैं।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी
Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में इस वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसको लेकर बंगाल में सियासी सरगर्मियां तेज देखी जा रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मिली करारी हार से कांग्रेस ने भी सबक लिया व विधानसभा के चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले ही कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे पर रणनीतियां बनानी शुरू कर दी। इस बार भी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस लेफ्ट के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरेगी। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि बंगाल में अब तक 193 सीटों पर चर्चा हो चुकी है। जिसमें से कांग्रेस के हिस्से में 92 सीटें आई हैं।
आगामी पश्चिम बंगाल चुनावों में कांग्रेस 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि लेफ्ट 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब तक 193 सीटों पर चर्चा हो चुकी है: पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/9rtu8dNEin
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2021
अधीर रंजन चौधरी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट के बीच कई दौर की विधानसभा के चुनावों के मसले पर बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में कांग्रेस और लेफ्ट के बीच अब तक 193 सीटों पर बात लगभग फाइनल हो चुकी है। चौधरी का कहना है कि शेष रह गई विधानसभा की सीटों को लेकर भी जल्द ही कांग्रेस और लेफ्ट के नेता बैठक कर निर्यण लेंगे।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को बताया कि लेफ्ट के साथ दूसरे दौर की बैठक में 116 सीटों पर चर्चा हुई। जहां तय हुआ कि लेफ्ट 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस 48 सीटों पर मैदान में उतरेगी। कुल मिलाकर कांग्रेस और लेफ्ट के बीच अभी कुल 193 सीटों पर फाइनल चर्चा हो चुकी है।
आपको बता दें, लेफ्ट और कांग्रेस के बीच पिछले दौर की मिटिंग में 77 विधानसभा सीटों के लिए चर्चा हुई थी। जिसमें से 33 सीटें लेफ्ट और 48 विधानसभा की सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई थी। वहीं कांग्रेस व लेफ्ट के बीच हुईं दोनों बैठकों पर ध्यान दिया जाए तो अब तक लेफ्ट के हिस्से में 101 सीटें आ चुकी हैं। वहीं कांग्रेस के हिस्से में 92 विधानसभा की सीटें आ चुकी हैं। अधीर रंजन चौधरी शेष सीटों पर भी जल्द स्थितियां फाइन कर लेने के दावे कर रहे हैं। आपको बता दें, पश्चिम बंगाल में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 294 है।