आयुर्वेद दिवस: पीएम मोदी आज दो आयुर्वेद संस्थान देश को करेंगे समर्पित
आयुष मंत्रालय का कहना है कि यह दोनों संस्थान देश में आयुर्वेद के प्रतिष्ठित संस्थान हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान को संसद के कानून के माध्यम से राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनआई) का दर्जा प्रदान किया गया है।

पीएम मोदी, फोटो फाइल
आयुर्वेद दिवस 2020: पीएम मोदी आज 5वें आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद संस्थानों- गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) और जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) को देश को समर्पित करेंगे। इस बात की जानकारी आयुष मंत्रालय ने दी है।
आयुष मंत्रालय का कहना है कि यह दोनों संस्थान देश में आयुर्वेद के प्रतिष्ठित संस्थान हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान को संसद के कानून के माध्यम से राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनआई) का दर्जा प्रदान किया गया है। वही जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को विश्वविालय अनुदान आयोग द्वारा मानद यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया गया है।
आईटीआरएस विश्वस्तरीय स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में उभरने वाला है
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आयुर्वेद दिवस हर साल मनाया जाता है। साल 2016 से आयुष मंत्रालय से ही धन्वंतरि जयंती के मौके पर प्रतिवर्ष आयुर्वेद दिवस मनाता आ रहा है। इस साल यह शुक्रवार यानी 13 नवंबर को है। आयुष मंत्रालय का कहना है कि संसद के कानून से हाल ही में बने जामनगर का आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरएस) विश्वस्तरीय स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में उभरने वाला है। उसमें 12 विभाग, 3 क्लीनिकल प्रयोगशालाएं और 3 अनुसंधान प्रयोगशालाएं हैं।