Assembly Elections 2019 : महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान
विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए प्रचार एक दिन पहले थम चुका है। सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) की 288 और हरियाणा (Haryana) की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव (Maharashtra And Haryana Election) की वोटिंग (Voting) के लिए अब कुछ ही घंटों का समय शेष है। पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। वोटिंग सोमवार की सुबह सात बजे से शुरु होगी। इसको लेकर सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
Ambala: Polling officers leave for their respective polling booths ahead of #HaryanaAssemblyPolls tomorrow. pic.twitter.com/Uee9Ow3xPl
— ANI (@ANI) October 20, 2019
विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार एक दिन पहले थम चुका है। सोमवार को महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
पिछले विस चुनाव में भाजपा का रहा दबदबा
बता दें कि पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव (2014) में भाजपा ने 47 सीट, आईएनएलडी ने 19 और कांग्रेस 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस ने 2, शिरोमणी अकाली दल और बसपा ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने यहां जीत दर्ज की थी।
महाराष्ट्र में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी भाजपा
जबकि महाराष्ट्र में साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 123 सीटों पर जीत दर्ज सबसे बड़ा दल बनकर उभरा था। यह पहली बार था जब महाराष्ट्र में भाजपा को इतनी सीटें मिलीं थीं। जबकि शिवसेना को 63 सीटों पर जीत मिली और वह दूसरे स्थान पर रही। इन चुनाव में कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि एक सीट अन्य खाते में गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App