अमित शाह बोले - तेजस्वी यादव को बिहार का बजट नहीं पता, वरना 10 लाख नौकरियों का वादा नहीं करते
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह ने आज तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार का बजट पता नहीं है, वरना वो 10 लाख नौकरियों का वादा नहीं करते।

अमित शाह फ़ोटो फ़ाइल
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह ने आज तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार का बजट पता नहीं है, वरना वो 10 लाख नौकरियों का वादा नहीं करते।
पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं अमित शाह
बता दें कि अमित शाह अभी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। अमित शाह ने कहा है कि बिहार में बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। जनता को अभी भी आरजेडी के वो 15 साल याद हैं। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार के बजट की जानकारी नहीं है। अगर उन्हें बिहार के बजट की जानकारी नहीं होती, तो वो 10 लाख नौकरियों का वादा नहीं करते।
ममता सरकार के खिलाफ हम जनता का गुस्सा महसूस कर सकते हैं
पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस बार यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद बातचीत के दौरान कहा कि ममता सरकार पर गरीबों तक योजनाओं का फायदा नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि बंगाल के अंदर सरकार गरीब लोगों को फायदा नहीं पहुंचा रही है। बंगाल की जनता ममता की सरकार से नाराज है। यहां पर जिस तरह का दमन चक्र भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किया जा रहा है। इस बार उससे मुक्ति मिलेगी।