महाराष्ट्र चुनाव: बोले अमित शाह, आदिवासी जिलों को सीधा PMO से जोड़ा
महाराषट्र विधानसभा चुनाव के अंतिम चुनावी प्रचार के दिन केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नंदुरबार के नवापुर में एक रैली को संबोधित किया।

महाराषट्र विधानसभा चुनाव के अंतिम चुनावी प्रचार के दिन केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नंदुरबार के नवापुर में एक रैली को संबोधित किया।
रैली के दौरान शाह ने कहा कि अगर देश में सबसे ज्यादा जनजाति और ओबीसी समाज के सांसद है तो वो भाजपा में हैं। वहीं राज्य के 115 आदिवासी जिले, जो विकास की दौड़ में थे उन्हें भी पीएमओ ऑफिस से सीधा जोड़ा गया। ताकि उनका विकास हो सके।
Live from Navapur, Nandurbar, Maharashtra. https://t.co/KlqsHpseJ2
— Amit Shah (@AmitShah) October 19, 2019
शाह ने रैली के दौरान कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि अनुच्छेद 370 और महाराष्ट्र का क्या संबंध है? लेकिन मैं यहां बताना चाहता हूं कि ये शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की भूमि है। इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
हमेशा से उन्होंने समाज की आन बान शान के लिए काम किया और पीएम मोदी ने एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की है, जिसको लेकर काम किया जा रहा है।
अमित शाह की आज नवापुर के अलावा अकोला और कर्जत में रैलियां है। 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जिसके लिए आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App