काले कपड़ों में प्रदर्शन पर अमित शाह और सीएम योगी ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 5 अगस्त अयोध्या दिवस का अपमान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि देश की एक ग्रेंड ऑल्ड पार्टी ने जानबूझकर आज की तारीख को चुना। क्योंकि वे अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करते हैं।

देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस (Congress) पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस पर तंज सकता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि देश की एक ग्रेंड ऑल्ड पार्टी ने जानबूझकर आज की तारीख को चुना। क्योंकि वे अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इसे राम भक्तों का अपमान बताया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस ने जानबूझकर इस तारीख को चुना है। क्योंकि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया था। कांग्रेस ने विरोध करने और काले कपड़े पहनने के लिए इस दिन को चुना। ये एक तरह से तुष्टिकरण की राजनीति है। क्योंकि इस दिन पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि की नींव रखी थी।
Congress chose this day for protest and wore black clothes because they want to give a subtle message to further promote their appeasement politics because on this day itself PM Modi laid the foundation of Ram Janambhoomi: Union Home minister Amit Shah pic.twitter.com/Uc5oZPDbFY
— ANI (@ANI) August 5, 2022
गृह मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस को होना चाहिए जिम्मेदार और कानून के अनुसार सहयोग करें। शिकायत के आधार पर मामला चल रहा है। जहां तक ईडी का सवाल है। देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का सभी को सम्मान करना चाहिए। राम जन्मभूमि के लिए नींव समारोह का विरोध कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के विरोध को राम भक्तों का अपमान बताया। अभी तक कांग्रेस सामान्य ड्रेस में विरोध कर रही थी लेकिन आज इन्होंने काले कपड़े पहनकर विरोध किया। यह रामभक्तों का अपमान है। इस दिन को आज के अयोध्या दिवस के रूप में चुना, जो राम जन्मभूमि के निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं जैसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया। राहुल गांधी को छोड़ दिया गया है।