Weather Today: आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम बांध से भारी मात्रा में छोड़ा गया पानी, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बढ़ी दरारें, पढ़िये अपडेट्स
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून लगातार सक्रिय बना रहेगा। लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बाढ़ का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां पढ़िये तमाम अपडेट्स...

आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में कृष्णा नदी पर बने श्रीशैलम बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया।
IMD Weather Update: देश में पिछले दिनों से मॉनसून की बारिश जारी है। आज भी उत्तर और मध्य भारत में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है तो वहीं कई जगह बाढ़ और भूस्खलन से जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। मॉनसून से जुड़ी तमाम अपडेट्स यहां पढ़िये....
उत्तराखंड में टिहरी के पास भूस्खलन
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में लामगांव के पास दो किमी माइल स्टोन पर राज्य राजमार्ग 69 पर भूस्खलन हुआ है। इससे वाहनों पर आवागमन प्रभावित हो गया। रास्ते को खुलवाने का कार्य चल रहा है।
Uttarakhand | Landslide on state highway 69 at 2km milestone near Lambgaon in Tehri Garhwal district; restoration work underway pic.twitter.com/KnYS6zLZ1K
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 24, 2022
बांदा में भी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में दरारें
उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे लगातार मॉनसून की बारिश में क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सप्ताह पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। 15,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे दो दिन पहले ही मॉनसून की पहली बारिश की मार झेल नहीं पाया था। जालौन जिले के माधोगढ़ के छिरिया सलेमपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर गहरा गड्ढा हो गया था।
अब बांदा में भी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में दरारें पड़ गई हैं। संबंधित अधिकारी एक्सप्रेसवे की लीपापोती में जुटी है। विपक्ष इसे लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला कर रहे हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बाद बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। pic.twitter.com/UlWSGj3cFT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
इन जिलों में हो रही मॉनूसन की बारिश
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून लगातार सक्रिय बना रहेगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही 27 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
#WATCH असम: गुवाहाटी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भारी जलभराव हुआ। वीडियो जोराबाट क्षेत्र का है। pic.twitter.com/zttB2dk757
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में कृष्णा नदी पर बने श्रीशैलम बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। राज्य के जल संसाधन मंत्री अंबाती रामबाबू के निर्देश पर बांध के तीन गेटों को उठा लिया गया है।
#WATCH | Andhra Pradesh: Massive amount of water was released from Srisailam Dam constructed across the Krishna river in Nandyal district (23.07)
— ANI (@ANI) July 23, 2022
Three crest gates of the dam were lifted up by the state's Water Resources minister Ambati Rambabu, yesterday pic.twitter.com/9QA3uqLh4T
- Aaj Ka Mausam IMD Heavy Rain Delhi NCR Weather Hindi News छत्तीसगढ़ CG News Chhattisgarh News Chhattsigarh Live Chhattisgarh News Delhi News Delhi Samachar Delhi News in Hindi Haryana News Rohtak News MP News Madhya Pradesh Uttrakhand News Uttrakhand News in Hindi Jharkhand News Bihar News Latest Bihar News Bihar News in Hindi

Amit Yadav
अमित कुमार पिछले 15 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी, अमर उजाला, दैनिक भास्कर और दैनिक हिंदुस्तान के लिए दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में करीब 9 साल तक कार्य किया। दैनिक भास्कर चंडीगढ़ में नेशनल पेज की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दैनिक जागरण नोएडा की नेशनल टीम में भी कार्य किया। वे पिछले तीन सालों से हरिभूमि डिजीटल दिल्ली में कार्यरत हैं।