Video: मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, सामने खड़े विमान के आगे जलते ट्रैक्टर का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन (ट्रैक्टर) में अचानक आ लग गई। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक हादसा होते होते टल गया। गरिमत रही कि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन (ट्रैक्टर) में अचानक आ लग गई। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा V26R स्टैंड पर हुआ था। जहां वाहन को मुंबई से जामनगर जाने वाली फ्लाइट को पुशबैक देना था। वाहन में आग किस वजह से लगी है। इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। जिस फ्लाइट के आगे आग लगी है। एयर इंडिया की फ्लाइट AIC-647 मुंबई जामनगर को पुशबैक दे रहा था। अचानक आग लग गई। फ्लाइट में कम से कम 85 यात्री मौजूद थे।
#WATCH A pushback tug caught fire at #Mumbai airport earlier today; fire under control now. Airport operations normal. pic.twitter.com/OEeOwAjjRG
— ANI (@ANI) January 10, 2022