Video : लुटेरों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर 50 लाख की LED टीवी लूटी
मामला मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र मेहता पथ का बताया जा रहा है। यहां पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में रविवार की रात कई लुटेरों ने पहले सुरक्षा गार्ड और वाहन चालक को बंधक बनाया।

बिहार में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम का शटर काटकर लुटेरे 50 लाख रुपए की कीमत की एलईडी लूट कर फरार हो गए। पूरी वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
मामला मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र मेहता पथ का बताया जा रहा है। यहां पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में रविवार की रात कई लुटेरों ने पहले सुरक्षा गार्ड और वाहन चालक को बंधक बनाया।
इसके बाद उन्होंने शटर काटा और गोदाम में घुस गए। गोदाम से लुटेरों ने करीब 50 लाख रुपए से अधिक की एलईडी टीवी लूटीं और फरार हो गए। लेकिन यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोरों ने किस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
आरोपियों की तलाश में छापेमारी
मिली जानकारी के मुताबिक टीवी की यह खेप धनतेरस पर बेचने के लिए मंगाई गयी थी। सैमसंग कंपनी के अधिकृत विक्रेता राजेश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
#WATCH Robbers loot LED TVs worth Rs 50 lakhs from a godown in Mehndiganj area; police investigation underway. The incident took place on 20th October. #Bihar pic.twitter.com/vUZGUqk5tm
— ANI (@ANI) October 22, 2019
पुलिस जांच में मामलू हुआ है कि चालक के पास से लूटा गया फोन गोपालगंज जिला के डुमरिया में फेंका गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App