पुणे : मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में सैन्य अभ्यास के दौरान 2 सैनिकों की जान गई, 5 घायल
जवान बैली सस्पेंशन ब्रिज को लॉन्च करने का अभ्यास रहे थे। इसी दौरान ब्रिज का टावर गिर गया। इस हादसे में दो सौनिकों की जान चली गई है और अब तक कुल पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं।

पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार एक हादसा हो गया है। जिसमें दो भारतीय सैनिकों को जान चली गई है और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों सैनिक अभ्यास कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज जवान बैली सस्पेंशन ब्रिज को लॉन्च करने का अभ्यास रहे थे। इसी दौरान ब्रिज का टावर गिर गया। इस हादसे में दो सौनिकों की जान चली गई है और अब तक कुल पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं।
Two Indian Army soldiers have lost their lives at College of Military Engineering, Pune during bridging exercise. 5 personnel injured; More details awaited pic.twitter.com/74ZZC1vu4f
— ANI (@ANI) December 26, 2019
बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज भारतीय सेना के इंजिनियर्स प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान है, जिसमें कॉम्बैट इंजिनियर, मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस, बॉर्डर रोड्स इंजिनियरिंग सर्विसेज और सेना के सर्वे का प्रशिक्षण दिया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App