Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रोहिंग्या मसले पर म्यांमार, बांग्लादेश की मानवीय आधार पर मदद करेगा भारत

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजीव के. चंद्र के मुताबिक भारत सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं में म्यांमार और बांग्लादेश की सहायता करेगा।

रोहिंग्या मसले पर म्यांमार, बांग्लादेश की मानवीय आधार पर मदद करेगा भारत
X

रोहिंग्या मुसलमानों के मसले पर भारत मानवीय आधार पर म्यांमार और बांग्लादेश की मदद करेगा। इसका ऐलान आज भारत ने संयुक्त राष्ट्र में किया है। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजीव के. चंद्र के मुताबिक भारत सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं में भी म्यांमार और बांग्लादेश की सहायता करेगा।

यह भी पढ़ें:- रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर आलोचनाओं से घिरीं आंग सान सू की ने तोड़ी चुप्पी

चंद्र ने यूएन बैठक में बताया कि भारत ने हाल ही में रोहिंग्या बहुल इलाके रखिने में वित्तीय और तकनीकी सहायता देने के लिए म्यांमार के साथ करार भी किया है। कई अहम परियोजनाएं यहां शुरू की जाएंगी। इससे यहां रोहिंग्या मुस्लिमों की दशा सुधारने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में उतरा आतंकी मसूद अजहर ने फिर उगला जहर

इसके साथ ही भारत ने मानवीय आधार पर बांग्लादेश की भी मदद करने का ऐलान किया है। बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शराणार्थियों की मदद के लिए भी भारत हर संभव मदद करेगा। इसके लिए बांग्लादेश सरकार से भारत लगातार संपर्क में है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story