पाकिस्तान की भारत को चेतावनी, कहा- अगर दुस्साहस किया तो देंगे माकूल जवाब
पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर संयम बरतने की उसकी नीति को कमजोरी की निशानी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर संयम बरतने की उसकी नीति को कमजोरी की निशानी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उसने यह भी कहा कि अगर भारत की ओर से कोई दुस्साहस किया जाता है तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा।
विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में ये बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर संयम दिखाया है लेकिन कहा कि इस संयम को कमजोरी की निशानी के तौर पर देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- J&K: शोपियां में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा पर किसी भी भारतीय दुस्साहस सामरिक रूप से गलत आकलन हो सकता है। फैसल ने कहा कि हम भारतीय पक्ष को संयम बरतने की सलाह देते हैं, हमारी सेना माकूल जवाब देने के लिए तैयार हैं। हम अपने जवाब के लिए समय और स्थान का खुद चुनाव करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर तनाव बढ़ना कश्मीर से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के ध्यान के भटकाने की कोशिश है। फैसल ने गिल्गित बाल्टिस्तान को लीज पर चीन को सौंपने को अफवाह और आधारहीन करार दिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली कांग्रेस ने दलितों पर अत्याचार को लेकर प्रदर्शन किया: माकन
उन्होंने कहा कि सिंधु जल आयुक्त पीसीआईडब्ल्यू सैयद मुहम्मद 29-31 मार्च को भारत का दौरा कर रहे हैं जहां वह पीसीआईडब्ल्यू की बैठक में शामिल होंगे।
इनपुट भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App