जापान दौरा : पीएम मोदी ने शिंजो आबे को दिया ये खास उपहार
आबे को भेंट की गई दरियों को भी उत्तर प्रदेश के मिरजापुर के इस कला के उस्तादों ने तैयार किया है। इनमें ऐसे रंगों का प्रयोग किया है जो कि विश्व में भारतीय वस्त्रों में सदियों से प्रयुक्त किया जा रहा है।

जापान यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे को कलात्मक दरियां और प्रस्तर के दो हस्तनिर्मित कटोरेनुमा पात्र उपहारस्वरूप भेंट किए।
ये पात्र राजस्थान से प्राप्त गुलाबी एवं पीत वर्णी स्फटिक के हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मोदी ने उन्हें परंपरागत पच्चीकारी वाला लकड़ी का जोधपुरी संदूकचा भी भेंट किया है।
ये उपहार दो दिवसीय वार्षिक भारत जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अवसर के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए है। कटोरी की आकृति वाले इन पात्रों को गुजरात के खंभात क्षेत्र के प्रसिद्ध हस्तशिल्पी शब्बीरहुसैन इब्राहीमभाई शेख ने बहुत लगन और मेहनत से तैयार किया है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या विवाद: सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का पलटवार
इस क्षेत्र में उनकी कई पीढ़ियां इस कारीगरी में लगी हैं और भारत में इस क्षेत्र को प्रस्तर उत्पादों के निर्यात के केंद्र के रूप में ख्याति हासिल है। अधिकारी ने बताया कि ये उपहार इस लिए खास हैं कि इन्हें हाथ से चलने वाले औजारों से तैयार किया गया है।
आबे को भेंट की गई दरियों को भी उत्तर प्रदेश के मिरजापुर के इस कला के उस्तादों ने तैयार किया है। इनमें ऐसे रंगों का प्रयोग किया है जो कि विश्व में भारतीय वस्त्रों में सदियों से प्रयुक्त किया जा रहा है।
इन प्रस्तर पात्रों और दरियों को अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजायन (एनआईडी) की देखरेख में तैयार किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Pm Modi In Japan PM narendra modi shinzo abe special gift pm modi gift to Japanese pm Shinzo Abe japan india narendra modi japan pm yamanashi prime minister narendra modi japan prime minister shinzo abe 13th india-japan annual summit shinzo abe India Japan Annual Summit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी शिंजो आबे भारत जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन जा�