भारत ने उत्तर कोरिया के साथ व्यापार पर लगाए नए प्रतिबंध
भारत ने उत्तर कोरिया के साथ व्यापार पर नये प्रतिबंध आज लगाए। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने यह कदम संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए नये प्रतिबंधों के अनुसार उठाया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 March 2018 11:56 PM GMT
भारत ने उत्तर कोरिया के साथ व्यापार पर नये प्रतिबंध आज लगाए। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने यह कदम संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए नये प्रतिबंधों के अनुसार उठाया है।
ये भी पढ़ें- युद्ध से बर्बाद सीरिया के घोउता में हवाई हमला, मरनेवालों की संख्या 800 तक पहुंची
महानिदेशालय की अधिसूचना के अनुसार कच्चे तेल की‘ आपूर्ति, बिक्री, स्थानांतरण या निर्यात' संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के दायरे में आएगा।
इसी तरह हेलीकाप्टरों पर व्यापार प्रतिबंधों के दायरे में अब नये व पुराने पोत भी आएंगे।
उल्लेखनीय है कि अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका के कुछ प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।
अधिसूचना के अनुसार औद्योगिक मशीनरी, लोहे, इस्पात व अन्य धातुओं के निर्यात पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।
उत्तर कोरिया से खाद्य व कृषिगत उत्पादों व इलेक्ट्रिक्ल उपकरणों के आयात पर नये प्रतिबंध लगाए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story