Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रोहिंग्याओं के खिलाफ भारत ने उठाया बड़ा कदम, म्यांमार से कही ये बात

रोहिंग्याओं के बारे में म्यांमार सेना ने बड़ा खुलासा किया है।

रोहिंग्याओं के खिलाफ भारत ने उठाया बड़ा कदम, म्यांमार से कही ये बात
X

रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा पूरे देश में छाया हुआ है। भारत सरकार म्यांमर में मिले हिंदुओं के सामूहिक कब्रों को लेकर काफी चिंतित है। भारत ने म्यांमार से उचित जांच करवाकर दोषियों को सजा देने की मांग की है।

दरअसल म्यांमार की सेना ने बड़ा खुलासा किया है। म्यांमार सेना ने कहा कि रखाइन में 28 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। साथ ही उनकी सामूहिक कब्र मिली है। म्यांमार की सेना ने रोहिंग्या आतंकियों पर इस हत्या का आरोप लगाया है।
भारत ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए म्यांमर से जांच की मांग की है। भारत सरकार की ओर से कहा कि भारत को आशा है कि म्यांमार इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि म्यांमर के स्टेट काउंसिलर के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार इन कब्रों में मिली लाशें हिंदुओं की हैं।
कुमार ने कहा कि उन्होंने ने इस मामले से संबंधित रिपोर्ट देखी है और म्यांमार सरकार का बयान भी पढ़ा है। भारत हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा और खिलाफत करता है।

कुमार ने कहा कि भारत कहना चाहता है कि किसी भी तरीके के आतंकवाद को सही नहीं ठहराया जा सकता है खासकर जिसमें संघर्ष के दौर में आम नागरिकों को निशाना बनाया जाता हो। रवीश ने कहा कि हमें आशा है कि म्यांमार प्रशासन अपराधियों पर उचित कार्रवाई करेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story