पाक के झूठ का करारा जवाब, पाउलोमी ने UN में दिखाई ये दो तस्वीरें
लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के झूठ का जवाब देने के लिए भारत ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के एक युवा सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की एक तस्वीर पेश की है।
लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को कश्मीर मुद्दे पर इस्लामाबाद के आरोपों का सामना करने के लिए मई में अपहरण कर लिया गया था और पाकिस्तानी आतंकवादियों ने उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।
This is the reality that Permanent Rep. of Pakistan (Maleeha Lodhi) sought to obfuscate: Paulomi Tripathi, India's Right to reply at #UNGA pic.twitter.com/swLOLev7CB
— ANI (@ANI) September 25, 2017
आपको बता दें कि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी दूत मेलेहा लोधी ने एक घायल फिलीस्तीनी लड़की की एक तस्वीर को शनिवार को दिखाते हुए उसे कश्मीर में पीड़ित लड़की की तस्वीर बताया था।
इसका जवाब देने के लिए आज भारतीय राजनयिक पाउलोमी त्रिपाठी ने उमर फैयाज की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह एक सच्ची तस्वीर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App