अफ्रीकी देशों के विकास में मदद देने को प्रतिबद्ध भारत: वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जिम्बाब्वे, मालावी और युगांडा के अपने समकक्षों से शनिवार को मुलाकात की और अफ्रीकी देशों के विकास संबंधी प्रयासों में भारत की मदद का भरोसा दिलाया।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जिम्बाब्वे, मालावी और युगांडा के अपने समकक्षों से शनिवार को मुलाकात की और अफ्रीकी देशों के विकास संबंधी प्रयासों में भारत की मदद का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें- 2019 में 50 फीसदी वोट शेयर के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार: अमित शाह
नायडू ने जिम्बावे के उपराष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) कॉन्स्टेंटिनो चिवेंगा, युगांडा के उपराष्ट्रपति एडवर्ड किवानुका सेकांडी और मालावी के उपराष्ट्रति साउलोस क्लॉस चिलिमा से अलग- अलग मुलाकात की।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, उपायुक्त समेत 30 घायल
इन देशों के अपने समकक्षों से नायडू ने कहा कि भारत अफ्रीकी देशों के साथ अपने राजनीतिक, आर्थिक तथा तकनीकी सरोकार के स्तर को और गहरा करना चाहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत अफ्रीकी देशों के आर्थिक विकास और राष्ट्रीय विकास में मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App