भारत-रूस कर रहे हैं जंग की तैयारी, तीनों सेनाओं का अभ्यास शुरू
दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर यह मील का पत्थर है।

भारत और रूस की तीनों सेनाओं का पहला महाअभ्यास आज से शुरू हो गया है। इस महाअभ्यास का उद्देश्य उनके अभियान संबंधी समन्वय को बढ़ावा देना है। यह पहला मौका है जब किसी संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के तीनों अंग-थलसेना, वायुसेना और नौसेना-हिस्सा ले रही हैं।
#WATCH: #Visuals from the opening ceremony of first-ever Indo-Russian tri-service exercise INDRA 2017 in Vladivostok, earlier today #Russia pic.twitter.com/7QjNeNrUpL
— ANI (@ANI) October 20, 2017
बता दें कि दस दिन के सैन्य अभ्यास इंद्र-2017 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल में थलसेना, वायुसेना और नौसेना के करीब 450 कर्मी शामिल हैं, और रूसी दल की तीनों सेनाओं के करीब एक हजार जवान शामिल हैं।
भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे मेजर जनरल एन.डी. प्रसाद ने रूस के व्लादिवोस्तोक में अभ्यास के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा, इस अभ्यास से दोनों देशों को फायदा होगा और उनकी क्षमता बढ़ेगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा दोनों देशों के बीच सेना के तीनों अंगों के साथ होने वाले इस पहले अभ्यास से यह पता चलता है कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी में किस प्रकार का जोश है।
#Visuals from the opening ceremony of the tri-service Exercise INDRA 2017 in Vladivostok, earlier today #Russia pic.twitter.com/pykt3DrYzl
— ANI (@ANI) October 20, 2017
बता दें कि रूस के व्लादिवोस्तोक में अभ्यास उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में दोनों पक्ष की सेनाओं ने एक मार्च-पास्ट निकाला। इस दौरान इंडियन जवानों ने पारपंरिक मार्शल आर्ट का भी प्रदर्शन किया। जबकि रूस के चार लड़ाकू विमानों ने फ्लाईपास्ट किया।
पत्रकारों से बात करते हुए तीनों सेनाओं के ऑब्जर्वरों के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जे. एस. नेगी ने कहा कि दोनों देशों के बीच इस तरह का पहला अभ्यास परस्पर सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर यह मील का पत्थर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App