भारत-इंडोनेशिया आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे: प्रीति सरन
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति सरन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबराया में हुए भायानक आतंकवादी हमले के लिए गहनता से शोक व्यक्त किया है।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति सरन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबराया में हुए भायानक आतंकवादी हमले के लिए गहनता से शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने एक साथ महसूस किया कि एक बार फिर वैश्विक समुदाय आतंकवाद से लड़ने के लिए एक साथ आने का समय है। आपको बता दें कि पीएम मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया पहुंचे हैं।
PM Modi had conveyed his deepest condolence for the horrific terror attack in Surabaya. The 2 leaders together realised that it is time once again for the global community to come together to combat terrorism: Preeti Saran,Secretary (East), MEA in Jakarta #Indonesia pic.twitter.com/ijuD4SMxrg
— ANI (@ANI) May 30, 2018
पीएम मोदी का इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी को शाही स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधमंडल स्तर की बातचीत हुई इसमें कई अहम समझौतों पर सहमति बनी।
पीएम मोदी राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ कालीबाटा स्मारक पर गए, यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी दो दिन तक इंडोनेशिया में रुकेंगे और उसके बाद सिंगापुर और मलेशिया के लिए रवाना हो जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App