मोदी सरकार पर देश की जनता का विश्वास बरकरार, वर्ल्ड के टॉप 3 देशों में इंडिया
ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स की लिस्ट में भारत दूसरी बार उन टॉप तीन देशों में शामिल है। जिनकी जनता अपने देश की सरकारों पर विश्वास करती हैं।

ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स ने अपनी हर साल जारी की जाने वाली वार्षिक रिपोर्ट पेश कर दी है। इस बार ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स में भारत दूसरी बार उन टॉप तीन देशों में शामिल है। जिनकी जनता अपने देश की सरकारों पर विश्वास करती हैं।
इसे भी पढ़ें- उपचुनाव: राजस्थान की दो और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट के लिए वोटिंग जारी
सर्वे के मुताबिक, इस साल इस मामले में पहले स्थान पर चीन है, जबकि पिछले साल इस सूची में भारत शीर्ष पर था। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार भारत की रैंकिंग और स्कोर में गिरावट आई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में शामिल 28 में से 20 देशों में सरकार, मीडिया और एनजीओ में भरोसा कम हुआ है। वहीं 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की 74 फीसदी जनता, इंडोनेशिया की 71 फीसदी और भारत की 68 फीसदी जनता सरकार पर भरोसा करती है।
जानकारी के लिए बता दें कि हालांकि बिजनेस को लेकर भारत की रेटिंग अच्छी नहीं रही। बिजनेस हेडक्वार्टर के मामले में भारत सबसे कम विश्वनीय देशों में आता है।
इसे भी पढ़ें- समिति की सिफारिश पर 'दिवालिया कानून' में संशोधन करेगी मोदी सरकार
पिछले एक साल की तुलना में सरकार, मीडिया, एनजीओ, कारोबार जगत में भारत की जनता के भरोसे में 13 फीसदी की गिरावट आई है जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट में से है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App