भगवान शिव के रूप में दिखे पाक नेता इमरान खान, मचा बवाल
पाकिस्तान में तहरीक-ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तस्वीर को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर इमरान खान की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमे वो भगवान शिव के रूप में दिख रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये फोटो सत्ताधारी मुस्लिम लीग (नवाज) के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो के सामने आने के बाद बुधवार को पाकिस्तान की संसद में भी इसको लेकर काफी बवाल मचा था।
संसद मेंपीपुल्स पार्टी के सांसद ने नवाज शरीफ के पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि इसके साथ ही अल्पसंख्यक हिंदुओं की भावना आहत करने का भी आरोप लगाया है।
वही सांसद ने सदन में बोलते हुए कहा कि इस मामले पर कड़ी कार्रवाई हो और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने मामले की रिपोर्ट जल्द से जल्द संसद में पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App