उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम छोड दे तो अमेरिका करेगा सहायता: अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो ने आज कहा कि अगर उत्तर कोरिया अपने परमाणु शस्त्रागार को त्यागने को तैयार हो तो अमेरिका उसकी लघु अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उसकी सहायता करेगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 May 2018 10:52 AM GMT
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो ने आज कहा कि अगर उत्तर कोरिया अपने परमाणु शस्त्रागार को त्यागने को तैयार हो तो अमेरिका उसकी लघु अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उसकी सहायता करेगा।
विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘अगर उत्तर कोरिया निरस्त्रीकरण के लिए तत्काल कड़े कदम उठाए तो अमेरिका उत्तर कोरिया को समृद्ध बनाने में उसकी सहायता करने के लिए तैयार है।'
उन्होंने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच 12 जून को होने वाली ऐतिहासिक बैठक की तैयारियों के लिए दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री कांग क्युंग वाह से वार्ता के बाद कही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story