Id Ul Zuha 2018: भारत-पाक सीमा पर अमन की पहल, बांटी गईं मिठाईयां
आज पूरा देश ईद का त्यौहार मना रहा है।

आज पूरा देश ईद का त्यौहार मना रहा है। ईद मुसलमानों का प्रमुख त्यौहार माना जाता है। इस दिन सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।
ज्यादातर आपने भारत पाक सीमा पर तनाव या गोलीबारी की खबरें सुनीं होंगी। लेकिन आज बाघा बॉर्डर का नजारा औऱ दिनों से कुछ अलग नजर आ रहा था। आज सीमा पर नफरत की जगह मोहब्बत देखने को मिली।
एक और जहां भारत में ईद मनाई जी रही है ठीक उसी प्रकार पाकिस्तान में भी ईद मनाई जाती है लेकिन आज भारत पाक सीमा के बाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बलों के बीच मिठाई बांटी गईं और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी भी दी गई।
Exchange of sweets and greetings between Pakistan Rangers & Border Security Force at Wagah Border on the occasion of #EidAlAdha. pic.twitter.com/7UGcaqn6Mh
— ANI (@ANI) August 22, 2018
यह भी पढ़ेंः-अशुतोष के बाद आशीष खेतान के इस्तीफे पर कुमार विश्वास का सीएम केजरीवाल पर हमला, लिखी ये शायरी
कुछ ही दिनों पहले पाकिस्तान में नई सरकार के रुप में इमरान खान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इमरान ने कहा था कि हम भारत के साथ बेहतर रिश्ते बनाएंगें।
हालांकि इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के दिन भारत-पाक सीमा पर सेना के बीच गोलीबारी हुई थी। जिससे एक बार फिर भारत पाक रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App