नौकरी के लिए सऊदी अरब गई महिला का हो रहा था शोषण, सुषमा स्वराज की मदद से लौटी भारत
सऊदी अरब में एक और भारतीय महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। ये महिला हैदराबाद की रहने वाली है। महिला को नौकरी का झांसा देकर सऊदी ले जाया गया और फिर वहां उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

नौकरी के लिए सऊदी अरब गई एक भारतीय महिला को वहां प्रताड़ित किया गया। पीड़िता महिला सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास की मदद से भारत लौट आई है।
महिला हैदराबाद की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसे नौकरी का झांसा देकर सऊदी ले जाया गया और फिर वहां उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- CBSE: छात्रा को दिया 10वीं गणित का गलत पेपर, दोबारा परीक्षा कराने के आदेश
महिला के पति ने भारतीय दूतावास के जरिए सुषमा स्वराज से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद विदेश मंत्रालय की मदद के जरिए महिला सकुशल भारत वापस लाया गया।
Hyderabad: Woman, allegedly human trafficked to Abha (Saudi Arabia) by an agent on pretext of job, returned to India y'day. Woman says, 'I was made to work as maid & tortured. My husband contacted EAM Sushma Swaraj through Indian embassy. I thank her for helping me return'. pic.twitter.com/cu2m66kg4t
— ANI (@ANI) April 10, 2018
पीड़ित महिला का कहना है कि उसे एक एजेंट द्वारा नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब ले जाया गया था। लेकिन वहां ले जाकर उसे नौकरानी के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। साथ ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
हालांकि, अब महिला सकुशल अपने परिवार के पास लौट आई है। पीड़िता ने सुषमा स्वराज द्वारा की गई मदद के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App