कर्नाटक: इन ट्वीट्स की वजह से भाजपा MP पर दर्ज हुआ FIR
दंगे के लिए उकसाने, सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और अफवाहें फलाने के आरोपों को लेकर शोभा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

कर्नाटक के विजयपुरा में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार एवं हत्या की घटना को लेकर कथित रूप से ‘भड़काऊ’ टिप्पणी करने के लिए शुक्रवार को भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना को लेकर विजयपुरा के कुछ इलाकों में पिछले तीन दिनों से तनाव बना हुआ है।
पुलिस ने कहा कि लोगों को दंगे के लिए उकसाने, सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और अफवाहें फलाने के आरोपों को लेकर शोभा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Honnavar Police registers FIR against Chikmagalur MP Shobha Karandlaje for her tweets about an incident, wherein she wrote 'jihadis tried to rape & murder a girl'. FIR registered u/s 153 & 505 of the IPC (Section 153 pertains to promoting enmity b/w groups) #Karnataka (File Pic) pic.twitter.com/SH9ayaPPIa
— ANI (@ANI) December 22, 2017
गौरतलब है कि भाजपा की इस महिला सांसद ने हाल ही में 15 साल की लड़की के साथ हुई घटना को लेकर ट्विटर पर टिप्पणी की थी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर घटना में शामिल ‘जेहादियों’ को पकड़ने के लिये कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया था।
होन्नावर पुलिस ने चिकमगलूर की सांसद पर भारतीय दंड संहिता की धारा 150 और 505 के तहत दो गुटों के बीच दंगा भड़काने का मुकदमा दर्ज किया है। कर्नाटक पुलिस का कहना है कि सांसद की टिप्पणी के बाद से इलाके में तनाव और बढ़ गया।
शोभा ने इसी बीच ट्विटर पर FIR की कॉपी शेयर करते हुए लिखा, ‘कर्नाटक में महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार अब FIR के जरिये मेरी आवाज दबाना चाहती है। सिद्धारमैया सरकार जेहादियों को बचा रही है।’
इस ट्वीट की वजह से दर्ज हुआ FIR
Will continue my fight against Jihadi elements.There is no way I'll succumb to the pressure of @siddaramaiah Govt.#HinduLivesMatter
— Shobha Karandlaje (@ShobhaBJP) December 22, 2017
FIR की कॉपी
Govt which has failed in providing safety to women in Karnataka now tries to stifle my voice through a FIR.@siddaramaiah Govt protecting Jihadis. pic.twitter.com/aEFmZFBuvi
— Shobha Karandlaje (@ShobhaBJP) December 22, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App