जेल में हनीप्रीत को मिल रहा है स्पेशल ट्रीटमेंट, फिर भी रो-रो कर कह रही है ये बात
हनीप्रीत इस समय अंबाला जेल में है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Oct 2017 12:47 PM GMT
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की दुलारी हनीप्रीत इन दिनों अंबाला जेल की हवा खा रही है। जेल में हनीप्रीत को अपने मुंहबोले पापा राम रहीम की याद आ रही है। महलों में रहने वाली हनीप्रीत को अब जेल नहीं भा रहा है।
जेल में मच्छरों से परेशान होकर हनीप्रीत रात भर नहीं सो पाई। हनीप्रीत जेल में कुछ नहीं बोल रही थी। हनीप्रीत इंसा जेल में अजीब सा व्यवहार कर रही थी। वो कभी-कभी अपने से ही कुछ बातें बोल रही थी।
हालांकि हनीप्रीत ने कई बार कहा कि उसे पापा राम रहीम वाले जेल में भिजवा दिया जाए। हनीप्रीत ने रात में बीमार होने की शिकायत की, रातों-रात उसका मेडिकल चेकअप करा दिया गया। शनिवार सुबह हनीप्रीत को नाश्ते में चाय-ब्रेड दी गई जो उसने आधी-अधूरी खाई।
हनीप्रीत ने दोपहर का लंच भी ठीक से नहीं किया। जेल प्रशासन हनीप्रीत को पीने के लिए फिल्टर्ड पानी दे रहा है। हनीप्रीत ने जेल अधिकारियों से कहा कि उसे पापा वाली जेल में भिजवा दिया जाए। वो बीमार रहते हैं और उन्हें फंसाया गया है। हनीप्रीत ने कहा कि मेरे पापा बेकसूर हैं।
जेल के अंदर हनीप्रीत पर नजर रखने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हनीप्रीत की चक्की में ही वॉशरूम की व्यवस्था की गई है। हनीप्रीत को इस्तेमाल करने के लिए दो कंबल दिए गए हैं।
हनीप्रीत को रोज इस्तेमाल करने के लिए थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास जैसी चीजें दी गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story