Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई में कूदे सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा- भाजपा हमारे हिंदुओं के बच्चों की ही नौकरी लगवा दे?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर ''हिन्दू पार्टी'' का कटाक्ष किया है।

हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई में कूदे सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा- भाजपा हमारे हिंदुओं के बच्चों की ही नौकरी लगवा दे?
X

देश में आधार पर पार्टियों के बंटवारे की लड़ाई में अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर 'हिन्दू पार्टी' का कटाक्ष किया है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा कहती है कि वो हिंदुओं की पार्टी है। तो कम से कम हमारे हिंदुओं के बच्चों की ही नौकरी लगवा दो? हिंदुओं के बच्चों को ही अच्छी शिक्षा दिलवा दो? किसी के लिए कुछ तो करो।

यह भी पढ़ें- एचडी कुमारस्वामी में होना चाहिए ऐसी परिस्थितियों का सामना करने का साहस: मल्लिकार्जुन खड़गे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या यह पार्टी सिर्फ मुस्लिम पुरूषों की पार्टी है, महिलाओं की नहीं है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा था कि कांग्रेस के नामदार कह रहे हैं कि उनकी पार्टी मुसलमानों की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story