हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी ने किए तीखे प्रहार, कहा- लॉफिंग क्लब बन गई है कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। कांगड़ा में आज चुनावी रैली में उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को लूटा है, उन्हें विदाई देने का मौका जनता के पास 9 नवबंर को होगा।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाजपा से शिवसेना के रिश्ते टूट के कगार पर, उद्धव ठाकरे ने दी बड़ी चेतावनी
#WATCH PM Modi addresses a public rally in Himachal Pradesh's Kangra https://t.co/zNylg2ZHMP
— ANI (@ANI) November 2, 2017
पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे लग रहा है कि कांग्रेस अब लॉफिंग क्लब बन गई है। यही वजह है कि लोगों ने अब की बार कमल खिलाने का संकल्प ले लिया है।' उन्होंने कहा, 'मैंने हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत काम किया है। इसके सभी शहरों की गलियों से भी वाकिफ हूं।'
Jinhone Himachal Pradesh ko loota hai unhe vidaai dene ka avsar aapke paas November 9 ko hai: PM Modi in Kangra pic.twitter.com/mvLaoiCj4e
— ANI (@ANI) November 2, 2017
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 5 राक्षस हैं, जिनसे मुक्ति पाने की सख्त जरूरत है। ये हैं- माइनिंग माफिया, जंगल माफिया, ड्रग माफिया, टेंडर माफिया और ट्रांसफर माफिया। कांग्रेस राज में ये बहुत फल-फूले हैं, लेकिन जनता अब इन सब से आजादी चाहती है।
यह भी पढ़ें: 'आप' सरकार बनाम केंद्र : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, दिल्ली का एलजी फाइल दबाकर नहीं बैठ सकता
HP CM is embroiled in corruption yet Congress in manifesto says there will be zero tolerance of corruption. Even a child won't believe it:PM pic.twitter.com/t5neJzZpBs
— ANI (@ANI) November 2, 2017
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में डूबे पड़े हैं, बावजूद इसके कांग्रेस के घोषणापत्र में भ्रष्टाचार खात्मे का जिक्र किया गया है। इस पर तो बच्चा भी भरोसा नहीं करेगा।
Kya Congress ko veeron ki shahadat ka apmaan karne ka haq hai kya? Unke ek neta ne Kashmir ki Azadi ki baat kari hai: PM Modi in Kangra pic.twitter.com/CyXUjDfuhD
— ANI (@ANI) November 2, 2017
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम को आड़े हाथ लेते हुए पीएम ने कहा, 'क्या कांग्रेस को वीरों की शहादत का अपमान करने का हक है क्या? उनके एक नेता ने कश्मीर की आजादी की बात की है।'
यह भी पढ़ें : शिवराज को CBI क्लीन चिट पर राहुल का तंज - नैतिकता गई कूड़ेदान, जय स्वच्छ भारत अभियान!
Congress has now become a laughing club, they need to introspect why ppl are turning away from them across the country: PM Modi in Kangra
— ANI (@ANI) November 2, 2017
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस आज लॉफिंग क्लब बनकर रह गई है। उन्हें अब आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है कि आखिर क्यों लोग पूरे देश में कांग्रेस से दूर होते जा रहे हैं।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App