हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, किए हैं बड़े-बड़े वादे
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा पर भी निशाना साधा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Nov 2017 10:56 AM GMT Last Updated On: 1 Nov 2017 10:56 AM GMT
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अपने इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादे किए हैं। साथ ही भाजपा पर भी निशाना साधा है।
पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ प्रदेश में पार्टी प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद थे। इसके अलावा बहुत से स्थानीय नेताओं ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।
Shimla: Congress releases election manifesto for Himachal Pradesh Assembly polls pic.twitter.com/aYmNNzzeot
— ANI (@ANI) November 1, 2017
खास बात यह है कि पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के मुख्य पृष्ठ पर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ उपाध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो के अलावा वीरभद्र भी नजर आ रहे हैं।
चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बहुत से लोकलुभान वादे किए हैं। इसमें छात्रों को एक लाख रुपये तक का लोन देने का वादा किया गया है। रोजगार बढ़ोतरी के लिए भी कांग्रेस ने वादे किए हैं।
इसके अलावा छात्रों को लैपटॉप देने का भी प्रॉमिस किया है। किसानों के लिए भी ब्याज मुक्त लोन देने का वादा किया गया है। इसके अलावा कहा गया है कि कांग्रेस सरकार किसानों के लिए नई योजनाएं चलाने के लिए भी काम करेगी।
यह भी पढ़ें: मैनहटन हमले से सकते में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, अब बढ़ेंगी विदेशी यात्रियों की मुश्किलें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story