हिलेरी क्लिंटन की नई किताब ने तोड़ डाले बिक्री के कीर्तिमान, जानिए क्या खास है इसमें
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी रहीं हिलेरी क्लिंटन ने अपनी एक नई किताब बाजार में लॉन्च की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Sep 2017 3:27 PM GMT Last Updated On: 22 Sep 2017 3:27 PM GMT
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पिछले राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी रहीं हिलेरी क्लिंटन ने अपनी एक नई किताब बाजार में लॉन्च की है। खास बात यह है कि 'व्हाट हैपंड' टाइटल से छपी इस किताब ने एक हफ्ते में ही रिकॉर्ड बिक्री की है।

साइमन एंड स्कस्टर द्वारा प्रकाशित इस किताब की पहले हफ्ते में 3,00,000 से ज्यादा कॉपियां खरीदी जा चुकी है। इससे प्रकाशक और लेखिका हिलेरी भी बेहद उत्साहित हैं।

नीलसन बुकस्कैन के आंकड़ों की मानें तो इस किताब की 85 फीसद बिक्री अमेरिका में ही हुई है। इस बिक्री में डिजिटल और ऑडियो सेल के आंकड़ों को शामिल नहीं गया है।

नीलसन बुकस्कैन की मानें तो किताब की बिक्री पिछले 5 साल में किसी भी किताब से सबसे ज्यादा है। आतंकी ओसामा बिन लादेन की हत्या पर लिखी मार्क ओवन की बुक 'नो ईजी डे' ने पहले हफ्ते में 250,000 से ज्यादा कॉपियां बिकी थीं।

'व्हाट हैपंड' में हिलेरी ने साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डॉनाल्ड ट्रंप के हाथों हुई अपनी करारी हार का बेबाकी से जिक्र किया है। खास बात यह है कि हिलेरी ने अपनी हार के कई अहम कारणों का भी खुलासा किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story