नेपाल: यात्रियों को ले जा रहा चॉपर दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत
नेपाल की पहाड़ियों पर आज सात लोगों को ले जा रहा एक चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल पहाड़ पर फंसे लोगों को बचाने के लिए किया जाता था।

नेपाल की पहाड़ियों पर आज सात लोगों को ले जा रहा एक चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और एक महिला यात्री को बचा लिया गया है।
इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल पहाड़ पर फंसे लोगों को बचाने के लिए किया जाता था। यह एयरबस निर्मित ईयूरुइल हेलीकॉप्टर नेपाल के अल्टीट्यूड एयर से संबंधित था।
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मुताबिक हेलीकॉप्टर बचाव विमान इलाके का निरीक्षण कर रहा था जबकि सेना और पुलिस के जवान पर्वत पर चल रहे थे। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना नेपाल की राजधानी काठमांठू के उत्तर पश्चिम में 80 किलोमीटर की दूरी पर हुई है।
Missing chopper is spotted in place called Satyawati inside a dense forest. Crash site lies at an altitude of 5500 feet & rescue operation is being attempted,but adverse weather is hindering operation:Nepal Civil Aviation Authority on chopper with 7 people aboard crashes in Nepal
— ANI (@ANI) September 8, 2018
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि गायब चॉपर हेलिकॉप्टर को एक घने जंगल के अंदर सत्यवती नामक जगह पर देखा गया है। क्रैश साइट 5500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और बचाव अभियान का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम ऑपरेशन में बाधा डाल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App