नेताजी के बेटे ने की लड़की से छेड़छाड़, पीडिता ने फेसबुक पर लिखी आपबीती
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कानून अपना काम करेगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Aug 2017 2:19 PM GMT
हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार पर आईएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी की बेटी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सेक्टर 7 से उसका पीछा कर रहे थे और बीच में कई कई बार उसकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लाने की कोशिश की और उसकी खिड़की पर हाथ भी मारा।
इसे भी पढ़ें: सबको साथ लेकर आगे बढूंगा: वेंकैया नायडू
इस मामले में विकास बराला और आशीष कुमार को गिरफ्तार तो किया गया लेकिन जमानत पर रिहा भी कर दिया। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कानून अपना काम करेगी। आरोपी के पिता सुभाष बराला का कहना है कि वो कानून का सम्मान करते हैं और अदालत के माध्यम से सच सामने आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें: नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. राजीव कुमार
चडीगढ़ पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि हमें लड़की ने शिकायत की कोई उसका पीछा कर रहा है। हमने उस वाहन का नंबर जारी किया और दो लड़कों को एसयूवी में बैठे पाया। इसके बाद पीसीआर कर्मियों ने उनका पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया।
डीएसपी ने कहा, हमने दोनों लड़कों का चिकित्सकीय (परीक्षण) कराया और उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story