''कश्मीर को आजाद कराऊंगा, भारत कुछ नहीं कर सकता''
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद की रिहाई का आदेश दिया है।

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमइंड आतंकी हाफिज सईद ने कहा कि वह कश्मीर को जल्द आजाद कराएगा और भारत उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
बुधवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद की रिहाई का आदेश दिया है।
हाफिज जनवरी से नजरबंद था। नजरबंदी की मियाद को तीन महीने बढ़ाने के सरकार के आग्रह को खारिज करते हुए बोर्ड ने बुधवार को सईद की रिहाई का आदेश दिया।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए गले की हड्डी बना हाफिज सईद, सता रहा है इस बात का डर
हाफिज की रिहाई
बोर्ड ने कहा, अगर जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है तो उसकी रिहाई का आदेश दिया जाता है।
हाफिज की नजरबंदी
पिछले महीने बोर्ड ने सईद की हिरासत 30 दिनों के लिए बढ़ाने की इजाजत दी थी और यह मियाद इस सप्ताह पूरी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद की बढ़ेगी सुरक्षा
हाफिज के साथ ये भी थे नजरबंद
बोर्ड के आदेश के बाद सईद की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इस साल 31 जनवरी को सईद और चार साथियों अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी कासिफ हुसैन को पंजाब की सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानून-1997 और आतंकवाद विरोधी कानून की चौथी अनुसूची के तहत 90 दिनों के लिए नजरबंद किया था।
हाफिज पर करोड़ों का इनाम
सईद के चार साथियों को अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में रिहा कर दिया गया था। अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App