H1B VISA : पाक के बाद ट्रंप सरकार का भारत को बड़ा झटका, US छोड़ने को मजबूर हजारों भारतीय
ट्रंप प्रसाशन ने एच1बी वीजा के तहत एक एडवाइजरी जारी की है।

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने नए साल के एक दिन बाद ही जहां पाकिस्तान को सैन्य मदद ना देने का फैसला किया है। तो वहीं दूसरी तरफ वहां रह रहे भारतीयों को बड़ा झटका लगा है।
ट्रंप प्रसाशन ने एच1बी वीजा के तहत एक एडवाइजरी जारी की है। ट्रंप प्रशासन के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी में इंटरनल मेमो के तौर पर जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 7वें वेतनमान का फायदा, सैलरी में होगी 14 प्रतिशत बढ़त
डीएसएस ही नागरिकता और अप्रवास को देखता है। उनका मकसद उन एच1बी वीजाधारकों के बारे में विचार करना है जिन्होंने स्थायी नागरिकता (ग्रीन कार्ड) के लिए आवेदन दिया हुआ है।
इमिग्रेशन ऑफिसर के मुताबिक, अगर ये लागू किया जाता है तो हजारों भारतीयों को अमेरिका छोड़ना होगा। उन्होंने आगे कहा कि इमिग्रेशन वायस इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे है।
अमेरिकी चुनाव के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया था कि वो बाई अमेरिकन हायर अमेरिकन की नीति को बढ़ावा देंगे। इसके तहत एच1बी वीजा नीति में बदलाव किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: यहां महेंद्र धोनी के खौफ में जी रहे हैं लोग, हथियार उठाने को मजबूर हैं महिलाएं
ताकि अमेरिका में भारतीयों के मुकाबले अमेरिकी लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाए। एच1बी वीजा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्ती के बाद बड़ी संख्या में भारतीय कनाडा का रुख कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App