- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
जेल में मां से मिलकर रो पड़ा बलात्कारी बाबा ''राम रहीम'', भावुक होकर बताई ये बात
साध्वी रेप केस में जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल में मां से मिलकर भावुक हो गया।

साध्वी रेप केस में जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सोमवार को जेल में मां से मिलकर भावुक हो गया। दरअसल, आलीशान गुफा और मखमली रजाई में सोने वाले राम रहीं को सुनारिया जेल की सर्द रातें सता रहीं है।
इस कड़ाके की ठंड में राम रहीम जेल की फर्श पर करवटें बदलकर अपनी रातें गुजार रहा है। इसलिए जब जेल में मिलने उसकी मां आई तो वो भावुक हो गया। जेल में मिलने आए परिजनों ने उसे ठंड से बचने के लिए कंबल भी लाकर दिया, जिसे वह जेल प्रशासन की ओर से मिले कंबल के साथ मिलाकर ओढ़ सकता है।
परिजनों ने उसे सर्द रातों से बचने के लिए एक कंबल भी दिया, जिसे वह जेल प्रशासन की ओर से मिले कंबल के साथ मिलाकर ओढ़ सकता है।
गौरतलब है कि राम रहीम किसी जमाने में ब्रांडेड सामान यूज करने के लिए जाना जाता था। उसकी गुफा में एसी लगा होने के साथ सर्दियों के लिए ब्लोअर लगा था, जिसके बीच सोने का वो आदी था। इसलिए अब वो सुनारिया जेल में ठंड से परेशान है।
सुनारिया जेल बलुई मिट्टी पर बनी है, साथ ही चारों ओर का इलाका खुला हुआ है इसलिए शाम होते ही वहां ज्यादा ठंड हो जाती है। यहां जेल में सोने के लिए कैदियों को कंबल दिया जाता है। लेकिन राम रहीं को परिजनों की ओर से भी जेल में एक कंबल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक राम रहीम ठंड से बचने के लिए अक्सर धूप लेता नजर आता है।
बता दें कि सोमवार को राम रहीम की मां नसीब कौर सुनारिया जेल में मुलाकात के लिए पहुंची थी। उनके साथ राम रहीम का बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत और दामाद रुहमीत और दूसरी बेटी चरनप्रीत भी मौजूद रहीं। ये लोग 2 बजकर 20 मिनट पर सुनारिया जेल परिसर पहुंचे।
जिसके बाद 65 मिनट तक परिसर में रहने के बाद वह वापस चले गए। इस दौरान राम रहीम की करीब 20 मिनट तक परिजनों से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान वह मां को देखकर भावुक हो उठा।
इससे पहले गुरुवार को राम रहीम से मिलने के लिए पत्नी हरजीत कौर, बेटे-बेटी व दामाद के साथ सुनारिया जेल पहुंची थी।