Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान में अपराधों को लेकर दुष्प्रचार कर रही है कांग्रेस: गृह मंत्री कटारिया

राजस्थान में अपराधों के आंकड़ों को लेकर जारी जुबानी जंग के बीच राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने आज आरोप लगाया कि अपराधों को लेकर कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है।

राजस्थान में अपराधों को लेकर दुष्प्रचार कर रही है कांग्रेस: गृह मंत्री कटारिया
X

राजस्थान में अपराधों के आंकड़ों को लेकर जारी जुबानी जंग के बीच राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने आज आरोप लगाया कि अपराधों को लेकर कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून सभी के लिए बराबर है और अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।

यह भी पढ़ें- राफेल डील: राहुल गांधी बोले, 520 करोड़ का विमान 1600 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया!

आंकड़ों का हवाला देते हुए कटारिया ने कहा कि राज्य में अपराधों में लगातार कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012-2013 में कांग्रेस शासन में अपराधों में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि भाजपा शासन में वर्ष 2013-14 में इसमें सात प्रतिशत की गिरावट आई। उसके बाद 2014-15 में 5.8 प्रतिशत कम हुई।

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस शासन में वर्ष 2012-13 में महिला अपराधों में 32.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी जबकि भाजपा शासन में महिला अपराधों में वर्ष 2013-14 में 10.30 प्रतिशत वृद्धि हुई। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन की तुलना में अब भाजपा शासन काल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला अत्याचारों में निरंतर कमी आई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story