Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सीएम के नाम की घोषणा से पहले गुजरात में भाजपा का 99 का फेर खत्म

182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा को 99 सीटें मिली थी।

सीएम के नाम की घोषणा से पहले गुजरात में भाजपा का 99 का फेर खत्म
X

भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले एक अच्छी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक लुनावाडा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रतनसिंह राठौड़ ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है।

गुजरात में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होने वाली है। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें- शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, राहुल-हार्दिक को कहा 'बंदर'

रुपानी ने राज्यापाल ओपी कोहली को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद गवर्नर ने विजय रुपाणी को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक अपने पद पर बने रहने को कहा है।

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पिछले 22 सालों में पहली बार भाजपा को सौ से कम सीटें मिली थी। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा को 99 सीटें मिली थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story