गुजरात सरकार ने अदालत से कहा, बीते आठ दिनों में प्रवासियों पर कोई हमला नहीं हुआ
गुजरात सरकार ने बुधवार को उच्च न्यायालय को बताया कि बीते आठ दिनों में राज्य में कही भी हिंदी भाषी लोगों पर हमले की कोई घटना नहीं हुई है। अदालत में दायर एक जनहित याचिका के जवाब में सरकार ने यह बात कही।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Oct 2018 5:18 AM GMT
गुजरात सरकार ने बुधवार को उच्च न्यायालय को बताया कि बीते आठ दिनों में राज्य में कही भी हिंदी भाषी लोगों पर हमले की कोई घटना नहीं हुई है। अदालत में दायर एक जनहित याचिका के जवाब में सरकार ने यह बात कही।
यचिका में यह पूछा गया था कि हाल ही में हिंसा की घटनाओं के बाद सरकार ने प्रवासी कामगारों की सुरक्षा के लिये क्या कदम उठाए हैं।
प्रदेश के गृह विभाग में अवर सचिव पंकज दवे ने एक हलफनामे में मुख्य न्यायाधीश आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति वी एम पंचोली की खंडपीठ को बताया कि प्रवासियों पर हमले के सिलसिले में 63 मामले दर्ज किये गए और 754 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सरकार ने दावा किया कि ये हमले 10 जिलों तक सीमित थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story