भाजपा को लेकर हार्दिक का बड़ा खुलासा, बताया भाजपा इस तरह करेगी EVM में हेराफेरी
गुजरात व हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों पर सभी एग्जिट पोलों ने बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखाया है।

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात विधानसभा और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा पर आरोप लगाया है। हार्दिक ने ट्वीटर के जरिए विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ईवीएम को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है।
हार्दिक ने कहा कि ट्वीट कर कहा कि भाजपा शनिवार और रविवार की रात को ईवीएम में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है। भाजपा चुनाव हार रही है, ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होंगी तो 82 सीट भाजपा को मिल रही है।
शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गरबडी करने जा रही है भाजपा,
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 16, 2017
चुनाव हार रही हैं भाजपा,EVM में गरबडी नहीं होंगी तो ८२ सीट भाजपा को मिल रही है।
इसके अलावा हार्दिक ने एक और ट्वीट कर कहा गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन, ईवीएम में गड़बड़ी करके भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी, ताकि कोई प्रश्न ना उठाए।
गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 16, 2017
EVM में गरबडी करके भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी,ताकि कोई प्रश्न ना उठाए
आपको बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव का खत्म हो गया है। गुजारत में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान 14 दिसंबर को समाप्त होने के बाद शाम के वक्त एक्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए गए।
दोनों राज्य के विधानसभा चुनाव की मतगणना 18 दिसंबर को होगी। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों पर सभी एग्जिट पोलों ने बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखाया है।
बताते चले कि हार्दिक ने गुजरात में 14 दिसंबर को मतदान करने के बाद कहा था कि भाजपा को गुजरात विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस को 182 सदस्यों वाली सदन में करीब 100 सीटें मिलने की संभावना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App