गुजरात चुनाव: पहले चरण का मतदान खत्म, EVM में कैद हुई 977 उम्मीदवारों की किस्मत
गुजरात में पोरबंदर के ठक्कर में एक बूथ पर ईवीएम मशीन ब्लूटूथ से कनेक्ट होने का मामला सामने आया है।

गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में दक्षिण और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र की 89 सीटों पर वोटिंग का समय खत्म हो गया है। इन सीटों पर कुल 977 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।
लाइव अपडेट -
अब तक 47 % मतदान हुआ है, वहीँ मोरबी जिले के गजाड़ी गांव में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया गया। जबकि 3 बजे तक 35.52 फीसदी मतदान हुआ है।
47.28% voter turnout recorded till 4 pm in first phase of #GujaratElection2017 pic.twitter.com/UQtQhBg7Hv
— ANI (@ANI) December 9, 2017
35.52% voter turnout recorded till 2 pm in first phase of #GujaratElection2017 pic.twitter.com/lzNgpaLotm
— ANI (@ANI) December 9, 2017
ब्लूटूथ मामले पर चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंची
#WATCH EVM engineer S.Anand talks to media after visiting a polling booth in Porbandar's Thakkar plot following complaints of EVM being connected to Bluetooth, says, 'the name that you give to your Bluetooth device will be shown when it is paired to another device' #Gujarat pic.twitter.com/TivLjQXEOW
— ANI (@ANI) December 9, 2017
पोरबंदर में ब्लूटूथ से कनेक्ट मिली ईवीएम, होगी जांच
हिल्दी में रंगी एक नई दूल्हन वोट डालने पहुंची बूथ पर
Katargam(Surat): A bride to be, Fenny Parekh arrives from her 'haldi' ceremony to cast her vote #GujaratElection2017 pic.twitter.com/oGaW9skOYV
— ANI (@ANI) December 9, 2017
गुजरात में 12 बजे तक 31 फीसदी हुआ मतदान
कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि दलित बाहुल्य इलाकों में ईवीएम में आ रही खराबी
अमरेली में भी खराबी के बाद ईवीएम बदली गई
बीजेपी नेता रेशमाा पटेल का बूथ के बाहर पाटीदार समाज का विरोध
A group of Patidars protest as BJP's Reshma Patel arrives to cast her vote in Junagadh, #GujaratElection2017 pic.twitter.com/cLGt3QZmFQ
— ANI (@ANI) December 9, 2017
पटेल का दावा- गुजरात में है 110 से ज्यादा सीटों पर कब्जा
Senior Congress leader Ahmed Patel casts his vote in Bharuch's Ankleshwar, says 'Congress will win more than 110 seats' #GujaratElection2017 pic.twitter.com/V3CGobtwZ4
— ANI (@ANI) December 9, 2017
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने डाला वोट
वहीं सूरत के पटेल विद्यालय में ईवीएम खराब होने की खबर
राजकोट में 33 ईवीएम में आई खराबी को ठीक किया गया, मतदान फिर हुआ शुरू
सुबह 10 बजे तक वोटिंग
राजकोट पश्चिम में 11 फीसदी वोटिंग
राजकोट पूर्व में 11.5 फीसदी वोटिंग
राजकोट दक्षिण में 10.5 फीसदी वोटिंग
राजकोट ग्रामीण में 11फीसदी वोटिंग
जसदण में 11.13 फीसदी वोटिंग
शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन ने डाला वोट
A couple in Bharuch cast their votes before their wedding ceremony #GujaratElection2017 pic.twitter.com/TuXxKDpkK0
— ANI (@ANI) December 9, 2017
टीम इंडिया के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने डाला वोट
Cricketer Cheteshwar Pujara casts his vote in Rajkot's Ravi Vidayalaya booth. #GujaratElection2017 pic.twitter.com/NobynWfp6P
— ANI (@ANI) December 9, 2017
पीएम ने ट्वीट कर कहा कि पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं से अपील है कि वे भारी संख्या में घर से निकले और रिकार्ड मतदान करें। खासकर युवाओं से अपील करता हूं कि वह अपने मतधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
#GujaratPolls : #PMModi urges voters to exercise their franchise
— ANI Digital (@ani_digital) December 9, 2017
Read @ANI story | https://t.co/vt1Ug8Fz3o pic.twitter.com/fqpAjHv90x
पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की
बीजेपी एमएलए हर्ष सांघवी ने भी जनता के बीच जाकर वोट डाला
Visuals of locals after casting their vote in Surat's Majura. BJP MLA Harsh Sanghvi is contesting against Congress's Ashok Kothari. This seat was formed after the 2008 delimitation. #GujaratElection2017 pic.twitter.com/zWTV4fq7I6
— ANI (@ANI) December 9, 2017
मतदान केंद्रों पर लगी लंबी भीड़, लोग बढ़ चढ़कर वोट कर रहे हैं
राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने डाला वोट है
CM Vijay Rupani casts his vote in Rajkot. He is contesting against Congress’ Indranil Rajyaguru from Rajkot-West seat #GujaratElection2017 pic.twitter.com/d38IIAPs0v
— ANI (@ANI) December 9, 2017
हमें पूरा विश्वास है, इस पर सवाल ही नहीं उठता है, हम जीत रहे हैं: विजय रूपाणी
People should come out in large numbers to vote. We are very confident, no question of any challenge: Gujarat CM Vijay Rupani #GujaratElection2017 pic.twitter.com/o49At5Olau
— ANI (@ANI) December 9, 2017
गुजरात सीएम विजय रूपाणी की जनता से अपील, ज्यादा से ज्यादा संख्या में करें वोट
थोड़ी देर में शुरू होगा पहले चरण का मतदान
Voting for first phase of #GujaratElection2017 to begin shortly. Visuals from polling booth no 62 in Rajkot pic.twitter.com/ju40GxFM1d
— ANI (@ANI) December 9, 2017
गुजरात में सुबह 8 बजे से मतदान हुआ शुरू
27,158 EVMs being used in 24,689 polling stations in the first phase of #GujaratElection2017 pic.twitter.com/aHms4fnzeF
— ANI (@ANI) December 9, 2017
पिछले चुनाव में पहले चरणी की सीटों में से भाजपा ने 63, कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थी।
89 सीटों पर वोटिंग
गुजरात के कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोराबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरोली, भावनगर, बोटाड, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिले की 89 विधानसभा सीटें हैं।
इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी बीजेपी के उम्मीदवार और राजकोट पश्चिम सीट से खड़ें हुए हैं। रूपाणी ने पिछला चुनाव भी यहीं से जीता था। कांग्रेस के इंद्रनील राज्यगुरु से मुकाबला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी, ललित वसोया, शक्ति सिंह गोहिल, बाबू बोखिरिया आदि।
दक्षिण और सौराष्ट्र-कच्छ की सीटें
पहले चरण का मतदान बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. सौराष्ट्र की 54 विधानसभा सीटें है और दक्षिण गुजरात की 35 विधानसभा सीटें हैं।
2012 का चुनाव रिजल्ट
गुजजात विधानसभा चुनाव 2012 में सौराष्ट्र की 54 सीटों में बीजेपी 34 और कांग्रेस ने 20 सीटें जीत दर्ज की थी। गुजरात की राजनीति में सौराष्ट्र-कच्छ की काफी अहम भूमिका रही है।
कास्ट वोट के आंकड़े
सौराष्ट्र-कच्छ में राज्य के 33 में से 12 जिले आते हैं। जहां पाटीदार और कोली समाज की आबादी करीब 40 फीसदी है। इसके अलावा ओबीसी, क्षत्रिय और मछुआरा समाज के लोग हैं।
वहीं दक्षिण गुजरात में कुल 35 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 28 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 6 सीटें हैं। एक सीट अन्य के पास है। यहां के ज्यादातर वोटर आदिवासी हैं। कई सीटों पर पटेल और कोली जाति का वर्चस्व है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App