पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने अमेरिका में किया ''अतुल्य भारत'' रोड शो
अमेरिका के चार शहरों न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, शिकागो और सेंट लुइस में 18 से 22 जून को ''अतुल्य भारत'' रोड शो का आयोजन किया गया।

भारत सरकार ने अमेरिकी पर्यटकों को लुभाने और देश में उपलब्ध शानदार पर्यटन विकल्पों के बारे में जागरूक करने के लिए चार अमेरिकी शहरों में रोड शो आयोजित किए।
इस दौरान भारत को पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में पेश किया गया। अमेरिका के चार शहरों न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, शिकागो और सेंट लुइस में 18 से 22 जून को 'अतुल्य भारत' रोड शो का आयोजन किया गया।
Road show at @StLouis pic.twitter.com/IF3HpsgHiX
— Alphons KJ (@alphonstourism) June 23, 2018
इसमें अमेरिकी पर्यटकों को डिजिटल माध्यम से विभिन्न पर्यटन गतंव्यों और विशेज्ञषों और टूर ऑपरेटरों के माध्यम से यात्रा विकल्पों की जानकारी दी गई।
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री के जे अल्फोंस ने ह्यूस्टन में रोड शो के दौरान कहा, भारत अगले तीन वर्षों में अमेरिका से पर्यटकों की संख्या को दोगुना कर लेगा क्योंकि भारत की यात्रा सिर्फ एक छुट्टी नहीं है बल्कि जीवनभर का सांस्कृतिक अनुभव है।
उन्होंने कहा, पिछले वर्ष 13.7 लाख अमेरिकियों ने भारत की यात्रा की और 12.5 लाख भारतीय अमेरिका आए, इसलिये हम तीन वर्षों में इन संख्याओं को दोगुना करना चाहते हैं। अमेरिका हमारा सबसे बड़ा पर्यटन भागीदार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App