अमेरिका में सरकार का कामकाज ठप, व्हाइट हाउस और कांग्रेस एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
अमेरिका में सरकार का कामकाज ठप होने से जारी गतिरोध खत्म करने को लेकर व्हाइट हाउस और कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच हुई पहले दौर की वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं हुई।

अमेरिका में सरकार का कामकाज ठप होने से जारी गतिरोध खत्म करने को लेकर व्हाइट हाउस और कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के पदाधिकारियों के बीच हुई पहले दौर की वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं हुई।
दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आगे बढ़ने के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। रविवार को इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच और चर्चा हो सकती है। वार्ता सत्र में हिस्सा नहीं लेने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीमा सुरक्षा एवं अन्य विषयों पर व्हाइट हाउस अधिकारियों से चर्चा के लिए कैंप डेविड में थे।
बातचीत बाधित होने के कारण प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा कि डेमोक्रेट सदस्य एजेंसियों को फिर से खोलने के लिए विधेयकों को भेजना चाह रहे हैं। इसमें पहला राजकोष विभाग होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग अपनी कर वापसी प्राप्त करें।
अफगानिस्तान में सोने की खदान धंसने से 30 लोगों की मौत, 15 घायल
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया था कि आज ज्यादा प्रगति नहीं हुई। डेमोक्रेट सदस्यों का कहना है कि व्हाइट हाउस ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा के पास एक दीवार बनाने की खातिर 5.6 अरब डॉलर की राष्ट्रपति की मांग नहीं मानी है।
व्हाइट हाउस ने कहा कि धनराशि पर गहराई में चर्चा नहीं हुई। लेकिन दीवार की जरूरत और कामकाज ठप होने का मामला एक बार में सुलझाने को लेकर प्रशासन का रुख स्पष्ट है। कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवेनी ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में डेमोक्रेट सदस्यों पर आरोप लगाया कि वे बाधा खड़ी करने के लिए ही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- government work stalled white house congress controversy us parliament donald trump us border security controversy camp david nancy pelosi white house us maxico border wall hindi news breaking news world news अमेरिका में सरकार का कामकाज ठप व्हाइट हाउस और कांग्रेस में विवाद अमेरिकी संसद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका सीमा सु�