गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Feb 2018 7:31 AM GMT
कांग्रेस ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
ये भी पढ़ें- विवेकानंद को भाजपा के 'हिंदुत्व का पुरोधा' के रुप में पेश करना गलत धारणा पर आधारित: थरुर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि पार्टी ने डॉक्टर सुरहिता करीम को गोरखपुर और मनीष मिश्रा को फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।
सुरहिता जानी मानीं स्त्री रोग विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में गोरखपुर के महापौर पद का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थीं।
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके इस सीट से इस्तीफा देने की वजह से गोरखपुर लोक सभा सीट खाली हुई है। वहीं, फूलपुर सीट केशव प्रसाद मौर्य के उपमुख्यमंत्री पद संभालने के बाद रिक्त हुई। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के तहत 11 मार्च को वोट डाले जाएंगे।
कांग्रेस के अलावा अभी किसी भी अन्य दल ने इन सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story