गूगल ने भारतीय वैज्ञानिक का बनाया डूडल, वैज्ञानिक PC महालनोबिस ने किया था ''महालनोबिस दूरी'' का अविष्कार
गूगल ने आज भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रशांत चंद्र महालनोबिस का डूडल बनाया है। भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना करने वाले प्रशांत चंद्र महालनोबिस का आज 125वां जन्मदिन है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Jun 2018 9:24 AM GMT
गूगल ने आज भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रशांत चंद्र महालनोबिस का डूडल बनाया है। भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना करने वाले प्रशांत चंद्र महालनोबिस का आज 125वां जन्मदिन है। इसलिए गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।
प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने 'महालनोबिस दूरी' का अविष्कार करने के लिए जाना जाता है। महालनोबिस दूरी का उपयोग जनसंख्या अध्ययन के लिए किया जाता है। प्रशांत चंद्र महालनोबिस भारत के पहले योजना आयोग के सदस्य भी रहे।
प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में भी पढ़ाया। महालनोबिस बहुत ही प्रतिभाशाली वैज्ञानिक थे । उन्होंने मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान का प्रयोग जनसंख्या अध्ययन में उपयोग किया।
प्रशांत चंद्र महालनोबिस को उनके जनसंख्या सर्वेक्षण में अहम योगदान दिया है। उन्होंने ही बड़े-बड़े सर्वेक्षण की अवधारणा पेश की थी। महालनोबिस ने ही सर्वेक्षण से पहले सेंपल लेने और चेक करने व्यवस्था को प्रचलित किया।
इसी आधार पर वर्तमान समय में भी इसका अनुसरण कर बड़ी-बड़ी नीतियां और योजना बनाई जा रही हैं। उन्होंने सांख्यिकीय सैंपल का उपयोग कर फसल की पैदावार के आंकलन के लिए एक विधि भी पेश की है।
महालनोबिस का जन्म 29 जून 1893 को कोलकाता में हुआ था। आपको बता दें कि प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्मदिन को उनकी याद में सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story