Google ने हबर्ट सेसिल बूथ का बनाया Doodle, बूथ ने किया था पॉवर वेक्यूम क्लिनर का अविष्कार
गूगल ने आज हबर्ट सेसिल बूथ का डूडल बनाया है। यह डूडल हबर्ट सेसिल बूथ के 147वें जन्मदिवस पर बनाया है। बूथ एक ब्रिटिश इंजीनियर था, जिन्होंने पॉवर वैक्यूम क्लीनर का अविष्कार किया।

गूगल ने आज हबर्ट सेसिल बूथ का डूडल बनाया है। यह डूडल हबर्ट सेसिल बूथ के 147वें जन्मदिवस पर बनाया है। बूथ एक ब्रिटिश इंजीनियर था, जिन्होंने पॉवर वैक्यूम क्लीनर का अविष्कार किया।
आज का गूगल ने एक एनिमेटेड डूडल है। इसे दो भागों दिखाया गया है। एक बाग में एक शख्स फर्श साफ कर रहा है और दूसरी तरफ एक घोड़ा गाड़ी खड़ी है। इस पर क्लिक करते ही इनसे जुड़ी स्टोरीज का पेज ओपन हो जाता है।
हबर्ट ने पहले पेट्रोल से चलने वाला घुड़सवार वैक्यूम क्लीनर बनाया जिसे किसी घर और बिल्डिंग में ले जान बहुत भारी था, लेकिन यह बहुत ही आधुनिक सिद्धांतों पर आधारित था।
हबर्ट सेसिल बूथ का जन्म 4 जुलाई 1871 में ग्लुसेस्टर में हुआ, उन्होंने पहला पॉवर वेक्यूम क्लिनर्स का अविष्कार किया। इनके आविष्कार से पहले घर में धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए ब्रश और फूंक मारने का इस्तेमाल किया जाता था।
इसे भी पढ़ेंः गूगल ने भारतीय वैज्ञानिक का बनाया डूडल, वैज्ञानिक PC महालनोबिस ने किया था 'महालनोबिस दूरी' का अविष्कार
हबर्ट सेसिल बूथ की शिक्षा ग्लॉसेस्टर कंट्री स्कूल और ग्लॉसेस्टर कॉलेज में हुई। पढ़ाई के बाद वह ब्रिटिश वैक्यूम क्लिनर ऐंड इंजिनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी बने। उनकी मृत्यु 14 जनवरी 1955 को इंग्लैंड के क्रॉयडॉन में हुई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App