Google ने EARTH DAY पर बनाया वीडियो Doodle, डॉ. जेन गुडल को किया समर्पित
आज पूरा विश्व ''अर्थ डे'' मना रहा है। इस अवसर पर गूगल ने एक शानदार वीडियो डूडल बनाया है। इस वीडियो डूडल को यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकता है।

आज पूरा विश्व 'अर्थ डे' मना रहा है। इस अवसर पर गूगल ने एक शानदार वीडियो डूडल बनाया है। इस वीडियो डूडल को यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः भाजपा के शत्रु ने कहा- 'मैं पार्टी के खिलाफ बगावत नहीं, देश के प्रति वफादारी कर रहा हूं'
गूगल ने डॉ. जेन गुडल पर पौने दो मिनट डूडल बनाकर अर्थ डे उन्हें समर्पित किया है। इस वीडियो डूडल में डॉ. जेन गुडल के जीवन पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि डॉ. जेन गुडल कैसे प्रकृति और पर्यावरण के करीब आईं।
वीडियो में जेन गुडल पर कार्टून करेक्टर है, जो प्रकृति और पर्यावरण के काफी करीब है। वीडियो के अंत में 83 वर्षीय डॉ. जेन गुडल पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक पेड़ लगाने की, वेस्ट मैनेजमेंट, जल बचाने और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App