Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

डोकलाम विवाद के बीच चीन की नसीहत, अच्छा रिश्ता दोनों देशों के हित में

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन और भारत बड़े विकासशील राष्ट्र और उभरते बाजार हैं।

डोकलाम विवाद के बीच चीन की नसीहत, अच्छा रिश्ता दोनों देशों के हित में
X

चीन ने आज कहा कि भारत के साथ अच्छा और स्थिर रिश्ता दोनों देशों के हित में है। उसने दो मोर्चो पर लड़ाई संबंधी भारतीय वायुसेना प्रमुख की टिप्पणी को बहुत खास तवज्जो नहीं दी।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के लिए बहुत महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। वे सबसे बड़े विकासशील राष्ट्र और उभरते बाजार हैं।

इसे भी पढ़ें- डोकलाम विवाद: कमांडर सम्मेलन में बनेगा आगे का प्लान, निर्मला भी होंगी शामिल

मंत्रालय ने कहा, ‘‘चीन-भारत के बीच अच्छा और स्थिर संबंध दोनों देशों के लोगों के हित में है। क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी यही उम्मीद है।'

चीनी विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ के उस बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर एकसाथ लड़ने में सक्षम है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story