Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गोमती गोली कांड: यूपी पुलिस ने दिखा दिया अपना रंग, एफआईआर में कर दिया गोलमाल, यहां पढ़ें पूरी खबर

विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या के बाद मीडिया और जनता के दबाव में यूपी पुलिस ने अपने पुलिसकर्मी पर हत्या का केस लिख दिया लेकिन एफआईआर की कॉपी में गोलमाल कर दिया। तहरीर में इस बात का जिक्र किया गया है कि मौके पर दो पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन गोली किसने चलाई यह नहीं लिखा गया है।

गोमती गोली कांड: यूपी पुलिस ने दिखा दिया अपना रंग, एफआईआर में कर दिया गोलमाल, यहां पढ़ें पूरी खबर
X

विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या के बाद मीडिया और जनता के दबाव में यूपी पुलिस ने अपने पुलिसकर्मी पर हत्या का केस लिख दिया लेकिन एफआईआर की कॉपी में गोलमाल कर दिया। तहरीर में इस बात का जिक्र किया गया है कि मौके पर दो पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन गोली किसने चलाई यह नहीं लिखा गया है।

यूपी पुलिस अपने कांस्टेबल को बचाने की पूरी तैयारी में नजर आ रही है। पुलिस ने एफआईआर में कहीं भी नहीं लिखा है कि विवेक पर गोली किसने चलाई है। जबकि शनिवार को वह खुद मीडिया को बता चुका है कि उससे गोली चली।

यह भी पढ़ें- गोमती गोली कांड- बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह क्या बोल गए केजरीवाल, मनोज तिवारी ने किया पलटवार

पहला बयान उसने अस्पताल में दिया उस समय उसने बताया था कि उसने गोली अपने बचाव में चलाई। दूसरा बयान उसने थाने पर दिया जहां वह अपने बयान से पलट गया और बताया कि उससे गलती से गोली चल गई।

दोनो ही जगहों पर आरोपी ने इस बात को माना है कि गोली उससे चली। टीवी पर बयान को सुनने वाले आम आदमी को यह बात समझ आ सकती है लेकिन यूपी पुलिस को जैसे यह बात समझ ही नहीं आती।

इसी लिए शायद एफआईआर में इस बात का जिक्र करना लाजमी नहीं समाझा गया कि गोली किसने चलाई थी। नवभारतटाइम्स की खबर के मुताबिक पुलिस ने विवेक के परिजनों से तहरीर लेने के बजाय गाड़ी में घटना के समय मौजूद सना से मनमाफिक तहरीर लिखवा ली।

पुलिस ने बखूबी अपने साथी को बचाया, तहरीर में यह भी नहीं लिखा गया कि घटनास्थल पर आरोपी कांस्टेबल मौजूद था। हालांकि इस मामले में डीएम ने परिजनों की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

लोगों का मानना है कि सना को डरा-धमका कर मन माफिक तहरीर ली गई है। इस बात शक होना जायज है क्योंकि शनिवार को आरोपी कांस्टेबल थाने में हंगामा कर रहा था वहीं चश्मदीद सना को पुलिस ने हिरासत में ले रखा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story