जब आसमान से हुई हीरे और सोने-चांदी की बरसात, फिर जो हुआ कर देगा हैरान
दुनिया के सबसे ठंडे क्षेत्रों में से एक रूस में याकुत्स्क एयरपोर्ट में अचानक सोने, चांदी और प्लेटिनम की बारिश होने लगी।

आपने आज तक किस्से कहानियों में ही आसमान से हीरें सोने चांदी की बरसात की बातों को सुना होगा। लेकिन ऐसी सच्ची घटना दुनिया के सबसे ठंडे क्षेत्रों में से एक रूस में घटित हुई हैं।
आपको बता दें कि याकुत्स्क एयरपोर्ट पर प्लेन के उड़ान भरते समय उसका हैच उखड़ जाने से सोने, हीरे और प्लेटिनम जैसी बेशकीमती धातुओं की बारिश सच में होने लगी।
दरअसल कीमती धातुओं का लगभग 9 टन का जखीरा ढीले हैच के से उखड़ जाने के वजह से रनवे पर बिखरने लगा। वहीं इस घटना का दूसरा कारण हैंडिल कमज़ोर होना बताया जा रहा है।
इसकी जानकारी जैसे ही प्लेन के क्रू को हुई, तब उन्होंने क्रासनोयार्स्क की ओर जाने वाले इस प्लेन को मगन में इमरजेंसी लैंडिंग करवाया। पुलिस ने रनवे को पूरी तरह से बंद कर दिया है और बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इस काम में सिर्फ सीक्रेट सर्विस के लोगों को ही लगाया गया है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये घटना दुर्घटनावश थी या साजिश।
गौरतलब है कि अधिकारियों ने बताया कि लगभग 172 सोने की छड़े मिली हैं। औप इस घटना में किसी भी प्रकार का किसी को हताहत नहीं हुआ है।
इस खजाने की कीमत 265 मिलियन पाउंड के करीब थी, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 240 करोड़ से ज्यादा होती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App