ये लड़की अलग अंदाज में सिखाती है मनचलों को सबक, दुनिया भर में हो रही है चर्चा
नीदर्सलैंड की छात्रा का छेड़खानी करने वालों को जवाब देने का तरीका बिल्कुल अलग है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Oct 2017 6:54 PM GMT
पूरी दुनिया में लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं से निपटने का सारी लड़कियों का अपना-अपना तरीका होता है। कोई लड़की छेड़छाड़ होने पर सिर झुकाकर चली जाती है तो कोई रुककर उसका जवाब देती है। लेकिन आज हम आज जिस लड़की के बारें में आपको बताने जा रहे है उसका छेड़खानी करने वालों को जवाब देने का तरीका हैरान करने वाला है।
इसे भी पढ़ें- नहीं जानते तो जान लीजिए भारतीय कानून में इन मौकों पर मर्डर करने पर नहीं होगी सजा
नीदर्सलैंड के एम्सटर्डम की छात्रा नोआ जैंसमा(20) का छेड़खानी करने वालों को जवाब देने का तरीका बिल्कुल अलग है। नोआ के साथ जब भी कोई मनचला राह चलते छेड़खानी करता है तो वह उसके साथ सेल्फी लेती है और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर देती हैं।

साथ ही नोआ इन सेल्फीज को वही कैप्शन देती है, जो मनचले ने छेड़छाड़ के समय यूज किया होता है। इस तरह की सेल्फीज को अपलोड करने के लिए नोआ ने एक अलग इंस्टाग्राम अकाउंट 'डियर कैटकॉलर्स' (@dearcatcallers) बनाया है।

नोआ अबतक इस अकाउंट पर 24 सेल्फी शेयर कर चुकीं हैं। नोआ का मानना है कि इससे पता चलेगा कि दुनिया भर में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं और लड़कियों को इसका डटकर सामना करना चाहिए। नोआ चाहती है कि ये इंस्टाग्राम उनके बाद किसी और के काम आए। 1 जनवरी 2018 से छेड़खानी करने पर एम्सटर्डम में आरोपी के खिलाफ 190 यूरो (लगभग 14500 रुपए) का जुर्माना लगेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story